फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब का लालच देकर मासूम से बलात्कार

Mon, 20 Oct 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेब का लालच देकर नौ साल की मासूम से व्यक्ति ने दुराचार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद यह फरार हो गया है। भट्टाकुफर में वारदात को अंजाम दिया गया। मासूम ने घर आकर आपबीती सुनाई। पुलिस में मामला दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन


मासूम का मेडिकल भी करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मासूम अपने दोस्तों के साथ फल मंडी आई हुई थी। इसकी उम्र करीब नौ साल बताई जा रही है।

फल मंडी में आरोपी की नजर उस पर पड़ी। उसने उसे अपने पास बुलाया और सेब देने का लालच देकर फल मंडी के पीछे ले गया। यहां आरोपी ने उससे दुराचार किया।
विज्ञापन

लग रही थी बोलियां, सैकड़ों लोग थे मौजूद

जिस समय यह वारदात हुई फल मंडी में सैकड़ों लोग मौजूद थे। सेब की बोलियां लग रही थी लेकिन किसी को कोई पता नहीं चला। दुराचार के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की ने घर आकर परिजनों को इस बारे में सूचित किया।

उसके बाद थाना ढली में मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की का मेडिकल कर दिया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर रामलाल बंसल ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें