स्कूल से घर लौट रही नौंवी की छात्रा को एक युवक अपने साथ ले गया और एक मकान में जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। बेसुध हालत में छात्रा किसी तरह घर पहुंची। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना के सामने आया है। यहां बंगाणा उपमंडल के तहत एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है।
पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा का आरोप है कि स्कूल से घर लौटते समय गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे एक अंजान मकान में ले गया और एक दिन तक शारीरिक शोषण किया।