मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर एक बुजुर्ग ने हैवानियत कर डाली। अपने घर बुलाकर इस व्यक्ति ने सात साल की मासूम का रेप कर दिया। बच्ची ने जब ये बात अपनी मां को बताई तो हर कोई हैरान रह गया।
मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर इलाके का है। यहां उपमंडल के एक गांव में 75 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से दुराचार कर दिया। पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक इलाके के एक गांव में बुधवार शाम को 75 साल के बुजुर्ग ने सात बर्षीय बच्ची से दुराचार कर डाला।