फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ले जाने के बहाने चालक मासूम से करता रहा रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला हमीरपुर के भोरंज में एक टैक्सीचालक दस साल की मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। छठी कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा के साथ एक महीने से यह हैवानियत होती रही।
विज्ञापन


आखिरकार इस छात्रा ने यह बात अपनी मां को बताई। अब पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी चालक इस बच्ची का पड़ोसी है। यह केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

स्कूल की टैक्सी चलाता है आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी एक निजी स्कूल की टैक्सी चलाता है। यह सुबह शाम बच्चों को स्कूल से लाता और ले जाता था। अपने पड़ोस में रहने वाली सरकारी स्कूल में पढ़ रही इस बच्ची को भी ये ले आता था।

इसी दौरान बहला फुसला कर यह बच्ची से दुराचार करता रहा। बाद में बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी। लेकिन मां पुलिस में शिकायत नहीं की। उसने पंचायत में जाकर शिकायत की।

बच्ची का पिता दूसरे राज्य में नौकरी करता है। इसके आने के बाद ही पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया। एसएचओ ओमचंद का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

केस दर्ज होने के बाद से आरोपी चालक फरार चल रहा है। इसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस पीड़ित बच्ची के बयान भी दर्ज कर रही है। इसका मे‌डिकल भी करवाया जा रहा है। उधर, इस मामले के बाद पूरे क्षेत्र के लोग सकते हैं।

इससे पहले भी प्रदेश में छात्राओं के साथ दुराचार के मामले सामने आ चुके हैं। स्कूल टैक्सी में हुए इस मामले से स्कूली छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें