फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को टब में डुबाकर मारने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बेगमपुर इलाके में दहेज के लिए पत्नी को पानी के टब में डुबाकर मारने के आरोप में पुलिस से एक युवक और उसके कारोबारी पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी इंद्रजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने गुनाह कबूल लिया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि गत 10 जुलाई को सेक्टर 24 स्थित एक अपार्टमेंट में कीर्ति नाम की युवती की मौत होने की जानकारी पुलिस को मिली।

कीर्ति की सास और ननद ने बताया कि कीर्ति नहाने के लिए बाथरूम गई थी। उसके काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उन लोगों ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं आने पर दरवाजा तोड़ दिया। कीर्ति टब में मृत पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

आरोपी का पत्नी की सहेली से हो गए थे संबंध

चूंकि कीर्ति की शादी आठ माह पूर्व हुई थी, इसलिए पुलिस ने घटना की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम ने कीर्ति के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।

कीर्ति के परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत के पिता गोकुल प्रसाद ने बेटे को कपड़े का व्यवसाय करवाना चाहते थे और इसलिए उसने ससुराल वालों से दस लाख रुपये की मांग की थी।

घटनास्थल की मुआयना के बाद पुलिस भी इसे सीधे तौर पर इसे आत्महत्या नहीं मान रही थी। जब पुलिस को कीर्ति के परिवार वालों से पूछताछ के दौरान पता चला कि शादी के कुछ दिन बाद ही इंद्रजीत का कीर्ति की एक सहेली के साथ संबंध हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पिता को भी किया गिरफ्तार

रविवार को पुलिस ने इंद्रजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंद्रजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि कीर्ति की सहेली के साथ उसके संबंध के बारे में जानकारी होने के बाद कीर्ति अक्सर उससे झगड़ा करती थी। लेकिन वह कीर्ति को समझाने के लिए अपने हाथ को ब्लेड से काटकर उससे प्यार का इजहार करता था। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि 10 जुलाई को वह पिता के साथ आनंद पर्वत स्थित फैक्टरी गया, लेकिन तबियत खराब होने का बहाना कर घर आ गया। पत्नी नहाने के लिए बाथरूम जा रही थी। इंद्रजीत ने साथ नहाने की इच्छा जताई। फिर पति पत्नी टब में पानी भरकर नहाने का फैसला किया। नहाने के दौरान इंद्रजीत ने कीर्ति के सिर को तब तक पानी में डुबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसके बाद इंद्रजीत वेंटीलेटर से बाहर निकलकर फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें