फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दबंग नेता पर दर्ज हुआ दुराचार का मुकदमा

Tue, 01 Apr 2014 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जिला से पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ थाना बालूगंज में दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इनके ही विधानसभा क्षेत्र की एक महिला ने विधायक पर दुराचार के संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सभी तथ्यों को खंगालने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

महिला ने दुराचार से जुड़े सभी साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं। एएसपी सौम्या ने पीड़ित महिला से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूछताछ की।

महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि पूर्व विधायक ने 25 मार्च 2012 को शिमला स्थित विधानसभा परिसर के आवास में उसके साथ दुराचार किया।

महिला ने शिकायत में ये लिखा है कि उसने ये मामला उस समय मुख्यमंत्री कार्यालय, डीजीपी से भी उठाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर ने कहा कि मंगलवार को पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें