फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से हुआ था रेप, 4 साल बाद करवाया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल बाद जाकर एक युवती ने गांव के युवक पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवारवालों के दबाव में आकर पहले पीड़िता ने ये मामला दबा दिया था। दुराचार का यह मामला हिमाचल के ऊना के भरवाई में दर्ज किया गया है। यहां अंब के तहत एक गांव की लड़की ने एक युवक पर दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


साथ ही पीड़िता ने पुलिस से उसके बच्चे को लौटाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। चिंतपूर्णी में एक गांव के युवक पर वर्ष 2011 में लड़की को डरा धमका कर उससे दुराचार करने का मामला दर्ज हुआ है। दुराचार के बाद लड़की गर्भवती हुई तथा वर्ष 2012 जनवरी में उसने टांडा मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया।

चिकित्सकों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी कि नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। कांगड़ा पुलिस के समक्ष लड़की के परिजनों ने समाज और बदनामी के डर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाने का निर्णय लिया। लड़की पर भी कथित दबाव बनाया कि वह किसी के भी खिलाफ शिकायत न दर्ज करवाए।
विज्ञापन

शादी के बाद दर्ज करवाया केस

2015 में पीड़िता की शादी उपमंडल गगरेट के अंतर्गत किसी गांव में हुई। पीड़िता ने चार साल के बाद मामले की शिकायत एसपी ऊना और एसपी कांगड़ा को सौंपी है। महिला ने पुलिस से उसके बच्चे की छानबीन कर उसे लौटाने की गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ऊना ने थाना चिंतपूर्णी पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

थाना चिंतपूर्णी के एसएचओ हरीश गुलेरिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। पुलिस की एक टीम टांडा मेडिकल कॉलेज में मामले की पड़ताल को लेकर रवाना हुई है।
विज्ञापन

दशहरे को जा रही युवती से दुराचार

कुल्लू की युवती के साथ एक व्यक्ति ने दुराचार किया है। दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू की एक युवती कुल्लू दशहरा के लिए आ रही थी कि उसी दौरान मंडी निवासी एक व्यक्ति ने ऑल्टो कार रोकी और उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे मंडी ले गया और एक होटल में ठहराने के बाद उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीरवार देर रात को आरोपी को ठिकाने पर जाकर गिरफ्तार कर लिया। एएसपी कुल्लू निश्चिंत ने बताया कि दुराचार करने वाला आरोपी मंडी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें