फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बड़े अफसर का सेक्रेटरी निकला अफीम तस्कर, धरा गया

Sat, 07 Nov 2015 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अभियोग एवं विधि विभाग के निदेशक का सेक्रेटरी सरदार जगजीत सिंह अफीम तस्कर निकला। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उसे विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो की पूछताछ में पता चला कि वह आठ साल से ग्राम घोड़ाखोड़ी, नैनबाग से अफीम की खेप उठा रहा था।
विज्ञापन


जगजीत को अफीम सप्लाई करने वाले देवेंद्र के यहां छापा मारकर अफीम बरामद की गई। देवेंद्र के संबंध में ब्यूरो ने आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार को जगजीत एनडीपीएस कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुखबिर की सूचना पर जगजीत सिंह को बृहस्पतिवार रात अफीम और पोस्त के साथ विकासनगर क्षेत्र में पकड़ा था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पौने तीन किलो अफीम बरामद, सप्लायर की तलाश

शुक्रवार सुबह उसकी निशानदेही पर अफीम सप्लायर ग्राम घोड़ाखोड़ी के रहने देवेंद्र के यहां छापा मारा गया। देवेंद्र तो फरार हो गया, लेकिन उसके घर से अफीम बरामद की गई।

ब्यूरो ने कुल पौने तीन किलो अफीम और ढाई सौ ग्राम पोस्त बरामद की है। जगजीत को पकड़ने और छापामारी की कार्रवाई ब्यूरो के अधीक्षक रवि कुमार राणा की अगुवाई में की गई।

पूछताछ में जगजीत ने बताया कि वह आठ साल में 10 बार घोड़ाखोड़ी से अफीम की खेप ले जा चुका है। जगजीत की गिरफ्तारी की सूचना पंजाब में उसके परिजनों को दे दी गई है। उससे पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि घोड़ाखोड़ी से और कौन-कौन लोग अफीम ले जाते हैं।
विज्ञापन

60 एकड़ में नष्ट कराई थी अफीम की खेती

नैनबाग क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बीते साल 60 एकड़ भूमि में अफीम की खेती नष्ट करवाई थी। इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया था। तब से इस क्षेत्र पर ब्यूरो नजर रखे हुए था।

ब्यूरो के सूत्रों का कहना है कि अवैध तरीके से अफीम की खेती करने और सप्लाई करने वालों का पता किया जा रहा है। इसके साथ ही उन अफीम तस्करों का भी पता किया जा रहा है जो यहां से अफीम ले जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें