पांवटा (सिरमौर, हिमाचल) के तहत एक महिला की शिकायत पर मिश्रवाला स्थित कदारियां मदरसे के प्रिंसिपल को दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया। वीरवार सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस अधीक्षक सौम्या ने बताया कि बुधवार को पांवटा थाने में एक महिला ने शिकायत की कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी और अपना इलाज करवा रही थी। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने अपना नाम प्रिंसिपल मदरसा कदारियां मिश्रवाला कबीरूदीन फरान बताया और उसके घर में आकर बीमारी ठीक करने का दावा किया।