फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल लूटता रहा अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर वो दरिंदा दो साल तक युवती की अस्मत लूटता रहा। उसने पहले युवती से दोस्ती की और फिर बहला फुसलाकर उससे रेप करता रहा। जिला में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ गए हैं। हिमाचल के चंबा जिले के किहार में चौदह साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आने के महज तीन दिन बाद चंबा थाना में पुलिस ने एक अन्य युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जगीर पुत्र हरनाम निवासी वरलार डाकघर चलोह तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देता रहा।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त से बाहर है अभी युवक

इस दौरान उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़ित ने शादी की बात कही तो आरोपी शादी से मुकर गया। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती का मेडिकल करवा लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें