फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु बाबा ने किया नौ साल की बच्ची का बलात्कार

Sat, 12 Apr 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के हरोली क्षेत्र के एक गांव में रह रहे एक साधु पर नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


बच्ची गांव के ही एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित बच्ची ने पूरी आपबीती अपने स्कूल अध्यापकों को बताई। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी साधु पिछले एक माह से बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था।

बच्ची को दी थी जान से मारने की धमकी

बच्ची ने आरोप लगाया है कि कुटिया के साधु ने इसके साथ दुराचार को अंजाम दिया है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने तक की धमकियां भी दी हैं।

शुक्रवार को छात्रा ने स्कूल में अपने ही अध्यापकों को इस बारे में सूचित किया, जिससे अध्यापक भी हैरान रह गए।

इसके बाद अध्यापकों ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को सूचित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें