फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा को मार देंगे, इस डर से सहते रहे हैवानियत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट में यौन शोषण का शिकार हुए दोनों मासूम बच्चों के साथ एक दो बार नहीं बल्कि पिछले पांच महीनों से दुराचार किया जा रहा था। आरोपी डरा धमकाकर दोनों मासूमों को घर से दूर ले जाते और इनके साथ हैवानियत करते।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। सोलन पुलिस के अनुसार दोनों भाई बहन के साथ पांच महीनों से मनमानी की जा रही थी। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हो गई है।

दोनों मासूमों ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके पिता को मारने की धमकी देते थे। ऐसे में उन्हें डर के मारे दोनों के साथ जाना पड़ता था।

इस तरह हो रही थी हैवानियत

पुलिस के अनुसार इन बच्चों की मां नहीं है। पिता भी सुबह जल्दी काम पर निकल जाता था। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी घर आ जाते।

यहां दोनों बच्चों को डराया धमकाया जाता। फिर उन्हें एक आरोपी के घर ले जाया जाता और वहां उनके साथ दुराचार किया जाता। कई महीनों से यही सिलसिला चल रहा था।

पैसे, खिलौने व अन्य सामान भी दोनों बच्चों को दिए जाते थे। जब बच्चे नहीं मानते तो उनके पिता और उनको जान से मारने तक की धमकी दी जाती। मजबूर होकर बच्‍चे इनकी बात मान लेते।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन ने पकड़वाए आरोपी

पुलिस के अनुसार सोलन चाइल्ड हेल्पलाइन की एक टीम सर्वे को लेकर इस एरिया में पहुंची थी। यह टीम नाबालिग बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करती है।

इसी दौरान ये दो बच्चे मिले। जब इनसे बात की गई तो इन्होंने टीम को अपनी सारी कहानी बता दी।

बाद में हेल्पलाइन के सदस्यों ने सोलन पुलिस को इसकी शिकायत की और आरोपियों को पकड़वा दिया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी अभी नाबालिग है। मुख्य आरोपी को आज शाम पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें