नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मंगलवार को अदालत पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 24 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। आनी के एक गांव में रविवार को नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
घटना के समय परिवार और गांव के अधिकतर लोग मतदान करने गए थे। आरोपी ने बच्ची को पैसों का लालच देकर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने पुलिस थाना आनी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।