फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी कांग्रेस नेता ने किया सरेंडर

Sat, 13 Dec 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़खानी, दुराचार और धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे एनएसयूआई के पूर्व महासचिव एवं कांग्रेस नेता अनिल मिंटु ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अनिल मिंटु पर एक महिला ने उसका यौन शोषण, छेड़खानी और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सितंबर महीने में घुमारवीं थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायलय में याचिका दायर की थी।

लेकिन 24 सितंबर को इस याचिका को खारिज कर दिया गया। वह तभी से फरार चल रहा था। शुक्रवार देर शाम आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं। उसे 15 दिसंबर को फिर न्यायलय में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें