आरोपी नरेंद्र कुमार पुत्र सुनित निवासी बिलपुर पंचायत खरगट को पुलिस ने 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग के साथ अपहरण कर दुराचार करने का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। मामले में दो पुलिसकर्मी भी सस्पेंड हो गए हैं। मामला हिमाचल के चंबा का है। यहां नाबालिग के अपहरण व दुराचार का आरोपी वीरवार सुबह करीब पांच बजे सिहुंता पुलिस चौकी से फरार हो गया।
आरोपी नरेंद्र कुमार पुत्र सुनित निवासी बिलपुर पंचायत खरगट को पुलिस ने 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसे 18 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला था। पुलिस को वीरवार शाम पांच बजे तक उसे दोबारा कोर्ट में पेश करना था।
लेकिन सुबह पांच बजे आरोपी चौकी से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार को सुबह शौचालय जाने के लिए सेल से बाहर निकाला गया। इस बीच सुरक्षा में तैनात गृहरक्षक व पुलिसकर्मी की नजर हटते ही आरोपी ने चौकी से दौड़ लगा दी।