फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर लौट रही छह साल की बच्ची का अपहरण

Thu, 22 Jun 2017 05:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल की बच्ची स्कूल से घर आ रही थी। जंगल में अज्ञात शख्स बच्ची को जबरन उठाकर अपने साथ ले गया। मामला रामपुर बुशहर के नारकंडा का है। नारकंडा में छह साल की बच्ची का अपहरण करने का मामला सामने आया है। छह साल की बच्ची अपने भाई के साथ स्कूल से घर आ रही थी।
विज्ञापन


घर से करीब एक किमी दूर जंगल में अज्ञात शख्स ने भाई की पिटाई की ओर फिर बच्ची को अपने साथ ले गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने देर रात सर्च अभियान चलाकर बच्ची को जंगल में ढूंढ लिया लेकिन आरोप अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है।

एसएचओ थाना कुमारसैन संतोष ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने रात को जंगल में सर्च अभियान चलाकर बच्ची को ढूंढने में कामयाबी हासिल कर ली है, पर आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। पुलिस ने सर्च अभियान और तेज कर दिया है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें