फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा से रैगिंग

Wed, 24 Mar 2021 10:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)

सार

  • हिमाचल में रैगिंग का मामला
  • नेरचौक मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा से रैगिंग
  • पुलिस थाना बल्ह में मुकदमा दर्जग
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है।   प्रथम वर्ष की छात्रा ने एक सीनियर मेडिकल छात्र और ट्यूटर पर आरोप लगाए हैं। यह मामला रैगिंग कमेटी के पास भी पहुंचा था, लेकिन इस मामले को कमेटी ने रफा-दफा कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत नेशनल एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर पर की। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस थाना बल्ह में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्यूटर और सीनियर छात्र के खिलाफ हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूशन एक्ट 2009 और 294 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। युवती के पिता भी एक संस्थान में एचओडी हैं। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि फ्रेशर पार्टी के दौरान सीनियर ने इंट्रोडक्शन के नाम पर तंग किया। वहीं खुले बालों में कॉलेज न आने का दबाव बनाकर छात्रा को तंग करने के ट्यूटर पर आरोप लगाए हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरसी ठाकुर ने कहा कि मामला एंटी रैगिंग कमेटी के पास पहुंचा था। पुलिस को इस संदर्भ में शिकायत दे दी गई है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें