फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने कांगड़ा को सौंपी 60 नशा तस्करों की सूची, चलेगा संयुक्त अभियान

Thu, 16 Jan 2020 09:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी में संलिप्त 60 वांछित नशा तस्करों की सूची पंजाब पुलिस ने कांगड़ा पुलिस को सौंपी है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ कांगड़ा और पंजाब पुलिस की ओर से शुरू किए गए संयुक्त अभियान के तहत की गई है। 

विज्ञापन


ये वे नशा तस्कर हैं, जिन्होंने पंजाब में नशा तस्करी कर हिमाचल में शरण ली है, जिन पर कार्रवाई करने में पंजाब पुलिस असमर्थ है। ऐसे में अब इन संदिग्ध लोगों को कांगड़ा पुलिस पकड़कर आगामी कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के हवाले करेगी।

इनमें से अधिकतर आरोपी जिला कांगड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों छन्नी बेली, इंदौरा, डमटाल व भदरोआ आदि से संबंध रखते हैं। वहीं पंजाब पुलिस की ओर से सौंपी गई इस सूची में ऐसे कई नाम शामिल हैं, जिन पर कांगड़ा में भी नशा तस्करी के तीन से चार मामले दर्ज हैं। यह बात पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने पत्रकारों से कही। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को तेज किया जा रहा है। नए साल की शुरुआत में ही अभी तक पुलिस ने 15 मामले दर्ज कर 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में अभी तक 26 ग्राम हेरोइन व 3.50 किलोग्राम चरस कांगड़ा पुलिस ने जब्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें