फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के खाते से उड़ाए 8.90 लाख, शातिर ने ऐसे दिया ठगी की वारदात को अंजाम

Thu, 16 Jan 2020 09:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर के ठाकुरद्वारा के एक व्यवसायी के खाते से शातिरों ने लाखों रुपये उड़ा लिए हैं। शातिरों ने यह पैसे बैंक उप प्रबंधक को व्यवसायी के नाम से फोन कर उड़ाए। फोन बैंक के उपप्रबंधक को आया था। धोखाधड़ी को लेकर अब बैंक प्रबंधक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह पैसे बिहार में किसी के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। लेकिन जांच का हवाला देकर पुलिस इस पर बोलने को तैयार नहीं है। पीड़ित व्यवसायी का खाता पालमपुर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में चल रहा है।  बुधवार को बैंक के उपप्रबंधक को एक फोन आया। शातिर ने व्यवसायी बनकर यह फोन बैंक उपप्रबंधक को किया।

जबकि सूत्रों की मानें तो उपप्रबंधक को आए फोन पर देखे गए ट्रू कॉलर में व्यवसायी का नाम आया। फोन पर बैंक उपप्रबंधक से एक महिला का नाम बताकर उसके खाते में इतने पैसे डालने को कहा और खाता केनरा बैंक का बताया गया।  लिहाजा, व्यवसायी के नाम पर माने गए इस फोन से बताए खाते पर आठ लाख 90 हजार रुपये डाल दिए।
विज्ञापन


लेकिन बाद में यह पैसे डाले गए खाते से शातिरों ने निकाल लिए। इसका पता फोन पर आए मैसेज पर चला। इससे व्यवसायी भी हैरान हो गया तो बैंक में हड़कंप मच गया। उधर, डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने बैंक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें