बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति को एक प्राइवेट बस ने कुचल डाला। पति की मौके पर ही मौत हो गई। मामला ऊना का है। यहां संतोषगढ़-ऊना मार्ग पर होली पुल के नजदीक वीरवार दोपहर बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति में से पति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक चालक के सिर के चिथड़े उड़ गए।
महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तारा सिंह (57) निवासी जगतपुर, तहसील बलाचौर, जिला नवांशहर, पंजाब के रूप में हुई है। वीरवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे तारा सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर ऊना की ओर जा रहा था।