फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने जेल वार्डन पर पत्थरों से बोला हमला

Thu, 26 Jun 2014 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सब जेल मंडी में जेल वार्डन पर एक कैदी ने पत्थर से हमला कर दिया। इसमें जेल वार्डन घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जेल वार्डन देवेंद्र भारद्वाज वीरवार को सुबह दस बजे तक ड्यूटी पर थे। इस बीच जेल में बंद कैदी खूब राम ने जेल वार्डन पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन


पत्थरों से हमला करने से जेल वार्डन घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

इससे पहले कोर्ट के समक्ष पेश करने के दौरान भी आरोपी ने कोर्ट में ही एक पुलिस जवान पर हमला कर दिया था।

एसपी मोहित चावला ने बताया कि भादंसं की धारा 353, 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें