फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: तीन संस्थानों के कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी

Fri, 19 Jul 2019 11:49 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

250 करोड़ से ज्यादा के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी ने दूसरी बार छापे के दौरान रडार पर आए तीन शैक्षणिक संस्थानों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


ये वे संस्थान हैं जहां छापे के दौरान छात्रवृत्ति वितरण से जुड़े दस्तावेज पूरे नहीं थे। इन संस्थानों के प्रबंधन के अलावा कर्मचारियों से पूछताछ कर नई जानकारी जुटाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि इन संस्थानों ने छात्रवृत्ति का पूरा ब्योरा जांच टीम को उपलब्ध नहीं कराया था।

जिसकी वजह से इनसे पूछताछ कर सीज किए गए दस्तावेजों के आधार पर आगे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि प्रदेश सरकार की सिफारिश पर सीबीआई छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस मामले में जांच एजेंसी अब तक दो बार करीब तीन दर्जन से ज्यादा शैक्षणिक संस्थाओं और छात्रवृत्ति वितरण के लिए बने पोर्टल को बनाने वाली कंपनी के हैदराबाद स्थित कार्यालय पर छापेमारी कर चुकी है। फिलहाल अधिकारी इन संस्थानों से मिले दस्तावेजों की स्क्रूटनी कर रहे हैं। इसके बाद एक एक कर लोगों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें