फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी से पीटकर की गई थी वृद्धा की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 30 Sep 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरोह में 60 वर्षीय वृद्धा को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। पसलियों को बुरी तरह से क्षति पहुंची है। जबकि शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी ओपिनियन रिजर्व रखा गया है। 
विज्ञापन


उधर पुलिस इस हत्या के मामले को लूटपाट से जोड़ रही है। तो संपत्ति को लेकर भी हत्या के पहलू पर जांच की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने हत्या के मामले में सौलह लोगों से पूछताछ की है। जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वृद्धा के सेवादार बार बार बदलते रहते थे। संपत्ति को लेकर भी पुलिस कई क्लू मिले हैं। हालांकि यह जांच के बाद ही क्लीयर हो सकेगा। उधर मामले को लेकर कुछ स्थानीय लोगों पर भी शक की सूई घूम रही है। 
विज्ञापन


लेकिन पुलिस जल्द इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।श्रुकवार को फूलनकी लाश नाली के पास पड़ी मिली थी। हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने भाई की  शिकातय पर ह त्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। 

उधर, एसएचओ संजीव सूद ने कहा कि शुक्रवार को 16 लोगों से पूछताछ हुई है। लूटपाट या संपत्ति के पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है। कड़ी दर कड़ी मामले को जोड़कर जल्द सुलझाया जाएगा। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी ओपिनियन रिजर्व रखा गया है जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का ओपिनियन जल्द सामने आएगा। उधर एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

हत्या का कारण बुरी तरह से पीटना भी हो सकता है। पसलियां क्षतिग्रस्त हैं। शरीर पर चोटों के निशान है। पूछताछ के मामले को अभी डिस्कलोज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

टैक्सी चालक हत्या मामले में आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

बलबीर सिंह हत्या मामले में शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां पर उन्हें तीन दिन का रिमांड मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगना मौत का कारण बताया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने पंचायत प्रधान समेत ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध किए हैं। 

थाना प्रभारी भारत भूषण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पंचायत प्रधान किरण बाला और महिला मंडल प्रधान बीना देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने भी बयान दर्ज करवाए। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन मृतक बलबीर सिंह नशे में धुत्त अपने घर आया था। थाना प्रभारी ने प्रधान और अन्य लोगों को आश्वासन दिया कि अभी तक जांच प्रारंभिक स्तर पर है और वह हर पहलू को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। 

वहीं पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों बालम राम, बिक्की और रमेश से गहन पूछताछ की गई। मृतक के 13 वर्षीय बेटे और अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उनको तीन दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें