फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के कारण की थी शिक्षिका की हत्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय की महिला टीचर की मर्डर मिस्ट्री पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। अब पुलिस ने जांच के दायरे में परिचित और पड़ोसियों को शामिल किया है।
विज्ञापन


पुलिस इस नजरिये से जांच कर रही है कि क्या पड़ोसी के खिलाफ भूमि विवाद में दी गई गवाही के चलते महिला टीचर को जान गंवानी पड़ी?

शनिवार को पड़ोस में रहने वाले चार लोगों से जांच टीम ने पूछताछ की। उनसे पूछा गया कि घटना वाले दिन वे कहां थे? पुलिस ने उनसे खुद को बेकसूर साबित करने के लिए साक्ष्य मांगे गए।

पीड़ित परिवार ने जताया है संदेह

पीड़ित परिवार ने इन लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसी ने सरकारी जमीन के साथ साथ उनकी जमीन पर भी कब्जा कर कंस्ट्रक्शन करवा लिया।

विरोध के साथ-साथ इस मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद राजस्व महकमे के अधिकारी मौके पर आए थे। पड़ोसी के खिलाफ पति पत्नी ने सरकारी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद से पड़ोसी उनसे अधिक खुन्नस रखने लगा।

पड़ोसी खुद को बता रहे बेकसूर

पुलिस के मुताबिक पड़ोसी ने खुद को निर्दोष बताया है। उसका आरोप है कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश चल रही है।

इन दोनों पहलुओं के अलावा जांच का तीसरा विकल्प फिलहाल नहीं मिल पा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।

पुलिस इस मामले में कुछ और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा हत्या के पीछे कोई और कारण होने से भी पुलिस फिलहाल इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पति ने पुलिस को दिया है ये बयान

पुलिस के मुताबिक स्कूल टीचर सुषमा शर्मा के पति डा. वाईपी शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे वह रोज की तरह अपनी कार से कृषि रिसर्च सेंटर ढांडा के लिए निकले। करीब चार बजे वह कार्यालय से वापस बनूटी पहुंचे। यहां राशन की दुकान में गए और दूध के पैकेट खरीदे। इसके बाद वह हेयर कटिंग के लिए एक दुकान में पहुंचे लेकिन वहां पहले से ही दो व्यक्ति इंतजार कर रहे थे।

वह लौटकर राशन वाले के पास आए और कहा कि सैलून में वेटिंग चल रही है, पहले घर जाकर दूध छोड़ आता हूं नहीं तो वाइफ गुस्सा हो जाएगी। वैसे भी ग्यारह बजे से उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा हूं लेकिन वह फोन उठा नहीं रही। इतना कहकर वह घर की तरफ चल पड़े।

घर में उन्होंने पत्नी को नीचे फर्श पर पड़े देखा। आसपास खून बिखरा हुआ था। ठीक सवा चार बजे उन्होंने एक स्थानीय व्यक्ति को कॉल कर कहा कि उनकी वाइफ गिर गई है। उसके सिर से काफी खून बह रहा है। लेकिन तब तक सुषमा की मौत हो चुकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें