फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने दराट से काट डाला, तेल डालकर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन के कंडाघाट स्थित पपलोल गांव में जयगोपाल हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार दोस्तों ने ही शराब के नशे में धुत्त होकर इस वहशी मर्डर को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि मुख्यारोपी दोस्त अभी तक फरार चल रहा है। लेकिन कत्ल में साथ देने वाला दूसरा दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसके सिर पर चोटें पहुंची है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जयगोपाल, रूपलाल और दीपक तीनों दोस्त हैं। सोमवार देर रात तीनों शराब पीने के चक्कर में पलाह में रूपलाल के घर पहुंचे। वहां रसोई घर में शराब का दौर चला।
विज्ञापन

बहसबाजी के बाद हत्या

तीनों को शराब काफी चढ़ गई। तीनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। इसपर मारपीट होने लगी। पुलिस गिरफ्त में आए रूपलाल ने दिए ब्यान में कहा है कि मारपीट के बाद जयगोपाल बेहोश हो गया।

उसके सिर पर दराट से चार वार किए। इससे वह लहुलूहान भी हो गया था। उसके बाद वह लाश को बोरी में भरकर उसके घर के समीप लाया और मिट्टी का तेल छिड्डककर आग लगाने की कोशिश की और उसके बाद दोनों फरार हो गए।

इस मारपीट में रूपलाल को भी चोटें पहुंची है। दीपक पुलिस गिरफ्त से फरार है।
विज्ञापन

यह है मामला

पपलोल गांव में पु़लिस को जयगोपाल की अधजली लाश मिली थी। लाश उसके घर के समीप ही बरामद हुई थी। हत्या करके लाश को जलाने की बुरी तरह से कोशिश की गई। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की और पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के सपुर्द की।

स्पष्ट बात नहीं कर रहा रूपलाल
पुलिस की गिरफ्त में आया रूपलाल स्पष्ट बात नहीं कर रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने उसके ब्यान जांच भटकाने वाले पाए हैं। कत्ल दीपक ने किया है, इसे लेकर भी पुलिस अंदेशा जता रही है। लिहाजा पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड में लेने के प्रयास में है।

क्यों किया कत्ल, रहस्य
डीएसपी हेमंत कुमार ने रूपलाल के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्यारोपी दीपक फरार है। कत्ल शराब पीकर हुआ है। लेकिन क्यों हुआ है? क्या बहस हुई थी? इन सवालों के पुलिस सवाल तलाश रही है। गिरफ्तार आरोपी जांच भटकाने वाली बातें कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें