प्रदेश में क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को कुल्लू जिले में पुलिस ने पांच किलो चरस बरामद की है।
बंजार गुशेणी इलाके में पुलिस रेकी कर ही थी। इस दौरान सड़क पर जा रहे दो युवकों पर पुलिस को शक हुआ।
जैसे ही पुलिस ने उन्हें रूकने के लिए दोनों हाथ में लिए बैग को वहीं फैंककर फरार हो गए। पुलिस ने बैग से पांच किलो चरस बरामद की है।
दोनों युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।