फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: पेपर करवाने में मदद करने वाले दो और युवक गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2019 09:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती फर्जीवाड़े में एसआईटी ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक को शुक्रवार रात और दूसरे को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया। दोनों युवक जवाली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों 24 वर्षीय संगम ठाकुर और 30 वर्षीय रोहित कुमार को पालमपुर कोर्ट ने 20 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार दोनों युवकों ने अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में मदद की थी। आरोपियों पर षड्यंत्र रचने की धाराएं लगाई गई हैं।

उधर, सातवें दिन भी फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी जवाली निवासी बिक्रम पुलिस के हाथ नहीं लगा है। एसआईटी ने अभी तक कुल 26 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि कैसे उन्होंने पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें