फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश का खुलासा, जंगल में दबाए 15 टन सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। फैक्टरी से गायब हुए करीब 15 टन सिक्के जंगल में दफनाए हुए मिले हैं। मामला जिला सिरमौर का है। पुलिस के अनुसार 8 महीने पहले गायब हुए 15 टन सिक्के लूटे नहीं बल्कि दफनाए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये पूरी साजिश उसी ट्रक चालक ने रची थी जो इन सिक्कों को फैक्टरी से ले जा रहा था। जानकारी के अनुसार कालाअंब से करीब 24 लाख रुपए के ये लोहे के सिक्के यानि गिल्ट (लोहे का सामान) राधा कृष्णा इंडस्ट्री से गगरेट लाए जा रहे थे।

ये सारे सिक्के एक ट्रक में लोड किए गए थे। मगर ये ट्रक बाद में जंगल में जलती हुई हालत में मिला था।
विज्ञापन

पहले रची थी लूट की साजिश

पुलिस के अनुसार बाद में जब ट्रक मिला तो चालक से पूछताछ की गई। चालक ने बताया कि उसे कुछ लूटेरों ने पकड़ लिया था। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया जिससे वह बेहोश हो गया।

जब होश आया तो सिक्के गायब थे। उसने पुलिस में ये शिकायत दर्ज करवाई। बाद में इस मामले की जांच सिरमौर की एसआईयू ने शुरू कर दी। पहले चालक खुद को बीमार होने का बहाना लगाकर जांच से बचता रहा।

मगर कॉल डिटेल और बाकी सबूत इसके खिलाफ मिलने पर साजिश का पर्दाफाश हुआ। इसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इसने बताया कि उसने ये सारे सिक्के अंब के जंगल में दफना दिए हैं। पुलिस इसे साथ लेकर मौके पर पहुंची और सिक्के बरामद कर लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें