फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसोल में मनाई रेव पार्टी, पुलिस की दबिश से पहले पर्यटक फरार

Wed, 29 May 2019 10:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पार्वती घाटी के दुर्गम जंगलों में रेव पार्टियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामले में मणिकर्ण घाटी के कसोल के जंगलों में सैकड़ों विदेशी सैलानियों ने रेव पार्टी का आनंद उठाया है। बताया जा रहा है कि पिछले माह के भीतर चौथी बार रेव पार्टी का आयोजन हुआ है।

विज्ञापन


आयोजकों ने विदेशियों को ऑनलाइन बुकिंग से घाटी बुलाया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोपमारी करने का दावा किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को डीजे की धुन पर करीब 250 से 300 देशी-विदेशी पर्यटकों ने रेव पार्टी का आयोजन किया।

इसमें अधिक पर्यटक विदेशी बताए जा रहे हैं। बिना अनुमति के पार्वती घाटी में हो रही रेव पार्टियों में शराब के साथ सिंथेटिक ड्रग्स का भी इस्तेमाल हुआ है। विदेशियों के मुख्य सैरगाह के लिए विख्यात पार्वती घाटी में पैसों के लालच के लिए इस तरह की पार्टियों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


पार्वती घाटी में फैलते नशे के कारोबार को देखते हुए प्रदेश हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया है। इसी के चलते हाईकोर्ट ने घाटी में अवैध रूप से चल रही पर्यटन गतिविधियों पर शिकंजा कसा है।

बावजूद इसके पार्वती घाटी के कई इलाकों में रेव पार्टियों का आयोजन लगातार हो रहा है। बताया जा रहा है कि रेव पार्टियों को लेकर खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को भी अवगत करवाया, फिर भी रेव पार्टियां धड़ल्ले से हो रही हैं।

एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मणिकर्ण के कसोल के जंगलों में रेव पार्टी का आयोजन हो रहा है। पुलिस मौके पर गई लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें