फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर में नशा माफिया के घर पुलिस ने मारा छापा, क्रिस्टल और चरस की बड़ी खेप पकड़ी

Thu, 04 Jul 2019 11:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ढालपुर के बाद पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही भुंतर में एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर नशे की खेप पकड़ी है। 

विज्ञापन


आरोपी को 215 ग्राम चरस, 117 ग्राम अफीम, 41120 रुपयों की नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया गया गया। इसके साथ ही आरोपी के दूसरे घर से तलाशी के दौरान 268 किलो क्रिस्टल स्टोन भी मिले जिन्हें आरोपी ने 16 सेब के डिब्बों में रखा गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की छापामारी के बाद भुंतर में हड़कंप मच गया। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी भी पुलिस की रडार पर था।

गुरुवार सुबह पुलिस ने रूपेश गांव नरेश, डाकघर पिपलोग के घर में छापा मारा। एसपी की अगुवाई में मारी गई रेड में पुलिस को 117 ग्राम अफीम 215 ग्राम चरस और नकद राशि बरामद की। यह सब रूपेश के घर की ऊपरी मंजिल में कमरे से लकड़ी के बक्से में छिपाया गया था।  
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग की रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम, खनन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराएं लागू की जाएंगी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें