फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी 10 हजार नकद और एक किलो बादाम की रिश्वत लेते धरा

Tue, 23 Apr 2019 08:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगते गांव बबेहड़ में एक दुकान में 10 हजार रुपये और एक किलो बादाम की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ऊना के एएसपी सागर चंद्र की अगुवाई में टीम ने एक विशेष ट्रैप के तहत मंगलवार सुबह दबिश दी।

विज्ञापन


पूर्व योजना के तहत शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने जैसे ही चौकी प्रभारी एएसआई राजिंद्र पठानिया को नकदी और बादाम दिए विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि कुनेरण निवासी राकेश कुमार बबेहड़ में नर्सरी चलाता है।

उसने मार्च में बरेली (यूपी) की एक महिला से शादी की। शादी के कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि राकेश पहले ही शादीशुदा है और उसके साथ उसकी तीसरी शादी है। इस पर दोनों ने तलाक का शपथत्र बनाया और नर्सरी के शेड में अलग-अलग रहने लगे। दोनों में रोज झगड़ा होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये मांग रही थी महिला

सांकेतिक तस्वीर
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की। महिला तलाक के लिए समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये मांग रही थी और चौकी प्रभारी ने ढाई लाख रुपये महिला को देने के वादे पर शिकायतकर्ता राकेश को मामला निपटाने की बात कही। इसके बदले में आरोपी चौकी प्रभारी ने रिश्वत मांगी।

29 मार्च को शिकायतकर्ता ने उसे चार हजार और फिर दो-तीन दिन बाद पांच हजार रुपये के अलावा पांच किलो बादाम और शराब दी। इसके बाद भी आरोपी की रिश्वत की मांग कम नहीं हुई तो राकेश ने विजिलेंस से संपर्क साधा।

जिस पर एएसपी विजिलेंस ऊना सागर चंद्र ने अपनी टीम जिसमें शिमला से एसआईयू विजिलेंस इंस्पेक्टर बाबू राम, इंस्पेक्टर कमलेश ऊना, सब इंस्पेक्टर अनिल ने जाल बिछाकर मंगलवार को उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

आरोपी एएसआई के खिलाफ धारा 07 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही चौकी प्रभारी की निजी गाड़ी जिसमें कैश रखा था उसको भी कब्जे में ले लिया। बुधवार को आरोपी स्पेशल जज ऊना की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें