फसल की सुरक्षा करने वाली बाड़ ही फसल खा जाए तो उस बाड़ का क्या फायदा? यह कहावत जिला पुलिस बद्दी के कुछ कर्मचारियों पर एकदम सटीक बैठती है। वाहन चालकों से एंट्री के नाम पर धन उगाही करते एक पुलिस कर्मचारी की करतूत कैमरे में कैद हो गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही महकमे हड़कंप मच गया। वीडियो में सरेआम एक पुलिस कर्मी निजी वाहन में बैठकर वाहन चालकों से पैसे एकत्रित कर रहा है। अन्य पुलिस कर्मी आराम फरमा रहे हैं।
इस मामले के संज्ञान में आने के तुरंत बार पुलिस महानिदेशक ने जिला पुलिस प्रमुख से जवाबतलबी की तो एसपी बद्दी ने पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा बरोटीवाला थाना के तहत आने वाले ट्रैफिक पुलिस के तीन कर्मचारियों को लाईन हाजिर कर दिया है।