झूला बनाकर वकील को खाई में फेंकने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। टैक्सी नंबर की गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया है। टैक्सी का मालिक शोघी के साथ लगते गवाही का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया है लेकिन उसने जम्मू में होने की बात कहकर वीरवार को तफ्तीश में शामिल होने की बात कही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या इसी गाड़ी का इस्तेमाल वारदात में किया गया है।
रविवार को दो हमलावरों ने पहले चंडीगढ़ की गाड़ी समझकर वकील के साथ मारपीट की बाद में उसे जान से मार डालने के इरादे से उठाकर खाई में फेंक दिया। वकील की किस्मत अच्छी रही कि वह झाड़ियों में अटक गया।
खाई में फेंकने के बाद पत्थर भी मारे
खाई में फेंकने के बाद आरोपियों ने ऊपर से पत्थर भी फेंके। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने असिस्टेंट के साथ सीएच नंबर की कार में शोघी पहुंचा।
वह चंडीगढ़ से आ रहे थे, शोघी में झाडू़ लेने के लिए रुके। वह गाड़ी में बैठा रहा और उसका साथी सामान लेने चला गया। उसकी कार के एक टैक्सी नंबर गाड़ी खड़ी थी। उसमें बैठे ड्राइवर ने कहा कि गाड़ी पीछे कर लो।
लेकिन मैंने उससे कहा कि गाड़ी धक्का स्टार्ट है इसलिए सेल्फ नहीं लेती। इतना कहने पर चालक गाड़ी से उतरा और उसकी गाड़ी में आकर गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की। गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो उक्त चालक मारपीट पर उतर आया।
इसके बाद शोघी से आगे फिर आरोपी गाड़ी लेकर आए और उसे गाड़ी से खींच कर मारपीट की और वकील का झूला बनाकर सड़क से नीचे फेंक दिया। थाना बालूगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।