फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर नहीं लौटा, सुबह जंगल में मिला शव

Fri, 01 Apr 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
पुलिस ने मामले के संदर्भ में धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ऊना के गगरेट क्षेत्र के गांव अंबोआ में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंबोआ निवासी राज कुमार (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि मामला हत्या है या फिर आत्महत्या, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बहरहाल, पुलिस ने मामले को लेकर जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक राज कुमार वीरवार देर शाम घर से बिना बताए बाहर चल गया, लेकिन रात को घर वापस नहीं आया।

सुबह उसका शव जंगल में संदिग्ध हालत में फुला वाला तालाब के पास मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। उधर, गगरेट एसएचओ गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें