फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को कार से टक्कर मारने पर एएसआई सस्पेंड

Fri, 28 Dec 2018 06:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर को कार से टक्कर मारने के आरोप में पुलिस के एएसआई को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोपी एएसआई के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, वीरवार देर रात देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-7 मार्ग पर पुरुवाला के समीप एक तेजरफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में पुरुवाला के अमरगढ़ के शमशाद अली घायल हो गए। घायल युवक के भाई फिरोज खान पुत्र वाजिद अली ने माजरा थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 27 दिसंबर की रात वह छोटे भाई शमशाद अली के साथ पांवटा से नाहन मार्ग के किनारे खड़े थे। इस बीच नाहन की तरफ से एक तेजरफ्तार कार आई और शमशाद अली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शमशाद दूर जा गिरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई कार चालक नशे में था

आरोपी कार चालक ने गाड़ी रोकी। पुलिस वर्दी में कार चला रहे कार चालक ने स्वयं को एएसआई बताया। इसके बाद घायल को कार में ही पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया।

इसके बाद एएसआई अस्पताल से चला गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि एएसआई कार चालक नशे में था। हालांकि, पुलिस ने एएसआई के अस्पताल में ब्लड और यूरिन सैंपल लिए हैं। वरिष्ठ चिकित्सक कमाल पाशा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को नाहन रेफर कर दिया है।

उधर, जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एएसआई विद्यासागर को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें