कुल्लू के शिरढ़ क्षेत्र के शिल्ही नामक स्थान पर हुई श्याम चंद की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर शेर सिंह की अगुवाई और एसएसपी निहाल सिंह के मार्ग दर्शन में पुलिस के दल ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस की टीम रात भर इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी रही।
इस संबंध में पुलिस के दल ने घटना स्थल के आसपास लगे मोबाइल टाबरों की मदद से घटना स्थल के आसपास के मोबाइल काल को खंगाला। इसी की मदद से पुलिस की टीम को कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे।