फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी में बच्चियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में सहायिका के बेटे पर केस

Fri, 05 Apr 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस थाना भवारना के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के नाबालिग बेटे को बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी अपनी आंगनबाड़ी सहायिका मां के बदले आंगनबाड़ी के ताले खोलने और बंद करने जाता था। इस बीच वह आंगनबाड़ी आने वाली बच्चियों से छेड़छाड़ करता था। इसी आरोप के साथ शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना निकटवर्ती पंचायत के एक आंगनबाड़ी केंद्र की है। आंगनबाड़ी केंद्र में एक सहायक अध्यापिका और एक सहायिका काम करती है। सहायिका अपनी जगह पर अक्सर अपने बेटे को आंगनबाड़ी केंद्र में काम के लिए भेज देती थी। 

वही आंगनबाड़ी के दरवाजे खोलता था और बंद करता था। सुबह रोजाना गांव के लोग अपने-अपने बच्चे आंगनबाड़ी छोड़ जाते थे। इसी बीच वह तीन से चार साल की दोनों बच्चियों से छेड़छाड़ करता था। दो दिन पूर्व यह बच्चियां अपनी मां के सामने कुछ ऐसी हरकतें करने लगीं। इस दौरान बच्चियों की मां ने उनसे पूछा तो सारा माजरा सामने आया। 
विज्ञापन


बच्चियों की मां ने सीडीपीओ, पंचायत प्रधान और पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी से पूछताछ की गई तो पहले उसने इंकार किया लेकिन बाद में पुलिस की सख्ती पर अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस थाना भवारना के एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें