धर्मशाला के मैक्लोडगंज में दीवारों पर लव मेट गर्लफ्रैंड के पोस्टर लगाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। इससे पूछताछ भी शुरू हो गई है। अभी तक तिब्बती युवक की लव मेट गर्लफेंड पाने का मकसद भी साफ हो गया है।
युवक यूरोपियन या अमेरिकन युवती को दोस्त बनाकर इन दोनों देशों में से एक की राष्ट्रीयता चाहता था। इतना ही नहीं धनवान अमेरिकन या यूरोपियन युवती या महिला से दोस्ती कर धन ऐंठ कर अमीर बनने का सपना भी देख रहा था।
पोस्टर लगाने के लिए युवक रात को काम शुरू करता था। जहां पर अमेरिकन या यूरोपियन युवती, महिलाओं का आनाजाना लगा रहा था। मामला पुलिस के ध्यान में आने से पहले साइबर कैफे से पोस्टर छपाने का भी पदार्फाश हो चुका था। इसके बाद पुलिस को तफ्तीश करना काफी आसान रहा था।