फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रैंड के चक्कर में ब्लेड से काटी नसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर बनी फ्रैंड के चक्कर में युवक ने ब्लेड से अपनी नसें काट ली। ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसकी इस फ्रैंड ने उसे मिलने से इंकार कर दिया था। मामला हिमाचल के जिला ऊना की रक्कड़ कॉलोनी का है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली के रहने वाले युवक आशीष की फेसबुक के जरिए ऊना की एक युवती से जान पहचान हुई थी। यहां इनकी दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ने लगी। बाद में दोनों फोन पर भी बातें करने लगे।

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि कुछ दिनों पहले युवती ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके चलते वह काफी परेशान रहने लगा। बाद में उसने ऊना जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्‍ली से पहुंचा ऊना

पुलिस के अनुसार सोमवार को यह युवक दिल्ली से ऊना पहुंच गया। वहीं, युवती ने उससे मिलने से भी मना कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने खुद ही अपनी नसों पर ब्लेड चला दिया। इससे यह बेहोश हो गया।

सोमवार देर शाम अचेत अवस्था में पुलिस ने इसे अस्पताल पहुंचाया। यहां पूछताछ में उसने बताया कि यह कदम फेसबुक पर अपनी दोस्त बनी ऊना की एक युवती के अनदेखी करने पर उठाया था।

पुलिस ने युवक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें उनके पुत्र की हालत के बारे में बताया। वहीं परिजन भी बेटे के ऊना में बेहोश मिलने की सूचना से हैरान रह गए। पुलिस ने मंगलवार सुबह युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि युवक को परिजनों के हवाले कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें