फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी हाइजैक कर चालक की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
टैक्सी हाइजैक कर चालक की हत्या करने के एक आरोपी को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
धर्मशाला के गगल से टैक्सी हाइजैक कर चालक की हत्या करने के एक आरोपी को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी अभी तक फरार हैं। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपी की बिनाह पर अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी संजीव गांधी ने की।
विज्ञापन


14 जनवरी को गगल से तीन युवकों ने टैक्सी हाइजैक कर ली थी। 32 मील के पास चालक की हत्या कर शव फेंक दिया था। उसके बाद तीनों जम्मू की तरफ भाग गए। हाल ही में जम्मू में भी उन्होंने एक और हत्या कर दी। पुलिस इस सिलसिले की गहन छानबीन कर रही थी। मामले में आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके कई राज खोले। उसकी निशानदेही पर गगल से हाइजैक टैक्सी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने गगल हाइजैक टैक्सी के चालक की हत्या की बात भी कबूल की। अब हिमाचल पुलिस और जम्मू पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


ऐसे सुलझा मामला
32 मील के पास आरोपियों ने चालक को मौत के घाट उतारने के बाद जम्मू भाग गए थे। इसके बाद इन्होंने जम्मू में एक अन्य व्यक्ति का मर्डर कर दिया। इस आरोप में आरोपी को दबोचा गया। पूछताछ के बाद गगल में चालक की हत्या की बात को भी कबूल किया।

क्या है मामला
14 जनवरी रात से गगल के लापता टैक्सी ड्राइवर विजय कुमार का शव 20 जनवरी को 32 मील क्षेत्र के पास एक पुलिया के नीचे मिला था। 14 जनवरी की रात को विजय कुमार अपनी टैक्सी में तीन लोगों को पठानकोट ले गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव को 32 मील के पास से बरामद किया था। विजय कुमार गगल में अपने मामा के घर में रहता था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी तीन आरोपी देखे गए थे।
विज्ञापन


जम्मू पुलिस ने गगल टैक्सी हाईजेक करने और चालक की हत्या के आरोपी को दबोचा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-संजीव गांधी, एसपी कांगड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें