फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में पंजाब के एसएचओ की कटी जेब

Thu, 27 Jun 2019 05:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में वीरवार को अपने परिवार सहित माथा टेकने आए पंजाब के एसएचओ की किसी ने जेब काट डाली। मंदिर में जेब कटने की घटना मंदिर गर्भ गृह के पास की है। पीड़ित श्रद्धालु होशियारपुर सिटी में एसएचओ के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


घटना के शिकार हुए एसएचओ के चोरी हुए पर्स में आठ हजार कैश व कुछ जरूरी कागज थे।  जानकारी के अनुसार एसएचओ प्रदीप कुमार निवासी आदमपुर  वीरवार को चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे हुए थे।

उन्हें जेब से पर्स निकलने का पता तब चला जब वे मौली बांध रहे थे और मंदिर परिसर में रखे दान पात्र में पैसे डालने के लिए जेब में हाथ डालने लगे। पर्स चोरी होने के बारे में उन्होंने मंदिर कार्यालय में जानकारी दी जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी देखी। लेकिन फुटेज में घटना के दौरान कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आ पाई है। गौर हो कि मंदिर परिसर में एक हफ्ते में ये चोरी की दूसरी घटना है।

इससे पहले भी एक श्रद्धालु का साढ़े तीन तोले का सोने का कड़ा किसी ने उड़ा लिया था। उधर, एसपी ऊना दिवाकर शर्मा का कहना है कि पर्स चोरी की घटना को लेकर थाना प्रभारी को छानबीन के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें