शिकायत मिलने के बाद विजलेंस में स्पेशल टीम का गठन किया और पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता के पास विजिलेंस ने रंग लगे हुए 2000 के नोट दिए थे। जिसे बाद में शिकायतकर्ता ने राजस्व संबंधी काम करवाने के लिए आरोपी पटवारी को दिया।
इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने पटवार घर में छापा मारा और आरोपी पटवारी को 2000 की करेंसी सहित रंगे हाथ धर लिया। हमीरपुर स्थित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक बीडी भाटिया ने पटवारी
को रिश्वत लेते पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी पटवारी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।