फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर रहने की सलाह दी तो दो लोगों ने पीट दिया प्रधान

Sun, 10 May 2020 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने व्यक्ति को घर पर रहने की सलाह दी तो व्यक्ति ने प्रधान की पिटाई कर दी। प्रधान के कपड़े फाड़ दिए। पंचायत प्रधान ने चुवाड़ी थाना में दो लोगों के खिलाफ शिकायत करवाई है। गाड़ी लेकर आया व्यक्ति जिसे प्रधान ने घर पर रहने के लिए कहा, वह मौके से फरार हो गया। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कामला पंचायत के प्रधान इंद्र सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि शनिवार को गाड़ी लेकर अज्ञात व्यक्ति उनके क्षेत्र में आया। वह किसी बाहरी व्यक्ति को संगरोध में छोड़ कर आया था। इस पर चालक को घर में ही रहने की सलाह दी गई थी। उन्होंने चालक को घर पर रहने के लिए कहा। इस पर विक्की और कर्म चंद ने प्रधान की पिटाई कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

बिना अनुमति उद्योग में पहुंचा वरिष्ठ एचआर, मामला दर्ज
पड़ोसी राज्य हरियाणा से हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में बिना अनुमति आने पर पुलिस ने एक उद्योग के वरिष्ठ एचआर के खिलाफ न केवल मामला दर्ज किया है। उसे तुरंत संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बरोटीवाला भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बद्दी थाना पुलिस के मुख्य आरक्षी रमेश कुमार की अगुवाई वाली टीम को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के काठा स्थित एक कंपनी में कृष्ण कुमार नाम व्यक्ति बिना अनुमति के पड़ोसी राज्य हरियाणा के कालका से आया है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जांच की तो कंपनी के गेस्ट हाउस में यह शख्य कृष्ण कुमार पुत्र पन्नी लाल निवासी मकान नंबर 1405/3 अप्पर मोहल्ला कालका, जिला पंचकूला हरियाणा यहां ठहरा हुआ था। यह व्यक्ति हरियाणा के कालका से अपने स्कूटर पर मढ़ांवाला तक आया और उसके बाद वहां से पैदल ही कंपनी पहुंच गया। उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि तुरंत पुलिस ने उसे क्वारंटीन केंद्र बरोटीवाला भेज दिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


उद्योग में सामाजिक दूरी का नियम तोड़कर 500 कामगारों ने किया हंगामा, केस दर्ज
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के भटौली खुर्द स्थित एक टैक्सटाइल उद्योग में करीब पांच सौ कामगार एकत्र हो गए। सामाजिक दूरी का नियम तोड़ने पर मामला दर्ज कर लिया है। कंपनी प्रबंधन ने यह शिकायत करवाई है। बिना किसी पूर्व सूचना के एक साथ एकत्रित होने और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने सहित उद्योग की संपत्ति को नुकसान करने पर केस दर्ज हुआ है।

कामगार यहां अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हो गए और बिना किसी सूचना के इतनी संख्या में एकत्रित होना और कोविड-19 को लेकर बरती जा रही सावधानियों के आदेशों की अवहेलना करने का कंपनी प्रबंधन की ओर से कामगारों पर आरोप लगाया गया है। कंपनी प्रबंधन ने बरोटीवाला पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में साई रोड़ बद्दी भटोली खुर्द स्थित टैक्सटाइल कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी में शाम के समय उद्योग के करीब 500 कामगार एकत्रित हो गए और बिना किसी सूचना और दो गज दूरी के पालन की अवहेलना करते हुए यहां हंगामा किया और साथ ही कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने कंपनी प्रबंधन की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें