फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने राहगीरों को रौंदा, एक की मौत, पांच की हालत गंभीर

Mon, 20 Feb 2017 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना में एक बेकाबू कार ने बड़ा कहर बरपाया। राहगीरों को बाइक सवारों को रौंदते हुए चालक फरार हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मोहखास निवासी रामदास (60) के रूप में हुई है। घायलों में हरमेश चंद, अशेक कुमार निवासी मझयाणी, हरीराम निवासी त्यार शामिल हैं।  इसके अलावा दो बाईक सवार युवकों खिल व रविंद्र नाथ निवासी ऊना को भी चोटें आई है। 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे बंगाणा पीएनबी के समीप हमीरपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने राहगीरों और बाइकसवारों को विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम पर जा रहे थे लोग, मौत बनकर आई कार

हादसे में गंभीर घायल रामदास ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में घायल हुए घायलों को 108 रोगी वाहन बंगाणा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने दो गंभीर घायलों हरमेश व अशोक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सभी घायल भलेती में किसी मकान में कार्य पर लगे हुए थे और सुबह काम पर जा रहे थे।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें