फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार सूमो ने कुचल डाली 9 साल की मासूम

Thu, 20 Aug 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर से लगभग दस किलोमीटर दूर पंजाब की सीमा से सटे कोलां बाला टोबा में तेज रफ्तारी टाटा सूमो ने राह चल रही बच्ची को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी दादी के साथ कोलांबाला टोबा आई थी।
विज्ञापन


उसकी दादी वहां सफाई के कार्य में लगी थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य के आगमपुर की निवासी नौ वर्षीय स्नेहा अपनी दादी के साथ कोलाबालां टोबा आई थी। मृतका की दादी कोला वाला टोबा में सफाई का काम करती है।

शुक्रवार सुबह स्नेहा कोलांबाला टोबा में सड़क के किनारे चल रही थी। अचानक नयनादेवी की ओर से एक सूमो आई और बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेला सहायक अधिकारी एसडीएम हरीश गज्जूत ने बताया कि पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन की ओर से 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी नयनादेवी विनोद कुमार के अनुसार थाना कोट में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें