फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: इंटरनेट पर लग रही लड़कियों की बोली

Thu, 19 Mar 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का नेटवर्क इंटरनेट पर भी फैला हुआ है। नेट पर लड़कियों की बोली लग रही है। इसके लिए बाकायदा वेबसाइट पर फोन नंबर और फोटो उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


फोन पर संपर्क करने पर बताया जाता है कि डील दलाल के माध्यम से होगी। इस धंधे में स्थानीय युवतियों से लेकर बाहरी राज्यों से भी युवतियां लाई जा रही हैं। कुछेक वेबसाइट में युवतियों ने अपना पूरा पता तक दिया हुआ है।

गूगल पर एक क्लिक करते ही हिमाचल के हर शहर की महिला, लड़कियों के रेट तय हो रहे हैं। गूगल पर अगर आप एसकोर्ट या काल गर्ल सर्विस इन धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला, कुल्लू-मनाली टाइप करेंगे तो आपको कॉल गर्ल्स का पूरा प्रोफाइल दिखने लगेगा।
विज्ञापन

हर जानकारी उपलब्‍ध

वेबसाइट पर फोन नंबर भी उपलब्‍ध हैं। यही नहीं उस पर दो घंटे से लेकर पूरी रात तक टैरिफ रेट अंकित है। इस वेबसाइट पर जब छानबीन की तो पता चला कि वेबसाइट पर एक रात के 15 हजार से 30 हजार रुपये तक का रेट फिक्स किया गया है।

इसमें हिमाचल के हर जिले से लेकर तमाम छोटे बड़े शहरों की कॉल गर्ल्स के नंबर ‌अंकित किए गए हैं। इसमें दो घंटे के 15 हजार, 3 घंटे पर 20 हजार और पूरी रात के 30 हजार रुपये तक रेट फिक्स किए गए हैं। इससे पता चलता है कि किस तरह से संगठित तरीके से इस पूरे सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

डील करने के लिए दलाल

वेबसाइट में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया गया तो पता चला कि डील दलालों के जरिए होती है। फोन पर कॉल गर्ल्स की बुकिंग के बाद इसकी अदायगी के लिए कैश दलालों के खाते या फिर कॉल गर्ल्स को मौके पर दिए जाते है।

उल्लेखनीय है कि इंटरनेट पर जिस्मफरोशी का धंधा करना आईटी एक्ट के तहत कानून जुर्म है। मगर बावजूद इसके दलालों को न तो सरकार का खौफ है और न ही पुलिस का।

आईजी नार्थन जोन जीडी भार्गव ने बताया कि आईटी एक्ट की धाराओं का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पुलिस धंधे में जुड़े लोगों को हिरासत में लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें