फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 25 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थल नेहरूकुंड में मंगलवार देर शाम एक बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया है।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक द्वारा बाइक लापरवाही व तेज गति से होने से हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम दो युवा पलचान से मनाली की ओर आ रहे थे।

इस बीच नेहरूकुंड के समीप चालक का बाइक से नियंत्रण खो गया और बाइक करीब 40 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक चंद्र मोहन 21 पुत्र योगराज निवासी सौर किलाड़ जिला चंबा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य युवा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जिसे मनाली अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां से उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। घायल की पहचान राम सिंह 21 पुत्र गुरदेव सिंह निवासी पूर्थी किलाड़ जिला चंबा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और जांच में जुट गई। इधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें