फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से निकालते ही कार गिरी, एक की मौत

Thu, 01 Jan 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (शिमला) में पुलवाहल के समीप थूंदल कैंची में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुआ।
विज्ञापन


थूंदल कैंची में चालक के नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी जावग छमरोग तहसील चौपाल के रूप में हुई है। हादसे में रोशन लाल पुत्र आत्मा राम ग्राम रुईंजा को गहरी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सोलन से नई कार खरीदने के बाद दोनों वापस आ रहे थे।

इसके चलते घर पहुंचने से पहले ही कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए रवाना हो गई। एसएचओ गुलाम अकबर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें