पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से करीब तीन किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को पुलिस की टीम ने हैड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में चंबा-तीसा मार्ग पर बेही के पास नाका लगा रखा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीसा की ओर से आ रही एक निजी बस को रोका और उसमें बैठी सवारियों की चेकिंग की गई।
इस दौरान बस की 30 नंबर सीट पर बैठे गोबिंद राम पुत्र होशियारा राम निवासी गांव भलुईं की चेकिंग की गई तो उसके कब्जे से तीन किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई।
यह बस सुबह साढ़े सात बजे तीसा से चलती है और आरोपी नकरोड़ के पास बस में चढ़ा था। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा 20 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।