फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में उतराती किसकी लाश थी वो....

Thu, 01 May 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में जमा दो के छात्र की लाश स्कूल स्थित पानी के टैंक में मिली है। कक्षा में गैरहाजिर रहने पर उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी लाश पानी के टैंक में मिली। प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई डाली है। उधर, इस घटना पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि छात्र की मौत गिरकर नहीं हुई है।

उसे पानी में धकेला गया है या छात्र ने आत्महत्या की है, पुलिस छानबीन कर रही है। मामले में स्कूल प्रबंधन और शिकायत करने वाली टीचर से पूछताछ होगी। छात्र की पहचान सुमित निवासी सपरुण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

लंच तक कक्षाएं लगाता रहा

पुलिस के मुताबिक बुधवार को छात्र ने लंच तक कक्षाएं लगाईं। उसके बाद वह नदारद हो गया। नवोदय स्कूल बोर्डिंग है

लिहाजा, हर कक्षा में विद्यार्थी की अटेंडेंस लगती है, लेकिन छात्र लंच के बाद गायब हो गया।

संबंधित टीचर ने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की। छात्र को हर जगह तलाशा गया।

हॉस्टल में भी देखा गया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे मिला शव

स्कूल में गायब छात्र की तलाश की जाती रही। करीब 9.30 बजे स्कूल स्थित टैंक पानी का स्तर जांचने को खोला गया तो उसमें छात्र की लाश तैर रह थी। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी विजय कुमार ने की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रारंभिक छानबीन में मामला खुदकुशी का लग रहा है। उधर, प्रधानाचार्य जितेंद भक्कू ने इस बारे में किसी भी टिप्पणी से इंकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें